फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन लुटी, बिल्लियों की तरह लड़े थानेदार

Tue, 10 Mar 2015 03:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बारादेवी से किदवई नगर चौराहा रोड पर ‘ई’ ब्लॉक चौराहे के पास स्थित इलाहाबाद बैंक के सामने लाल पल्सर सवार दो बदमाशों ने बर्रा दो निवासी महिला रमा देवी की चेन लूट ली। बाबूपुरवा और जूही एसओ ने एक दूसरे का थाना क्षेत्र बताकर मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


सीओ के सामने बाबूपुरवा और जूही एसओ एक-दूसरे के क्षेत्र में वारदात होना बताकर झगड़ने लगे। सीओ ने दोनों को डपटा। पुलिस का यह रवैया देखकर पति के साथ रमा देवी पुलिस को कोसते हुए घर लौट गईं।  बर्रा दो के ईडब्लूएस कॉलोनी निवासी शांतिस्वरूप सचान कानपुर देहात में पीडब्लूडी सुपरवाइजर हैं।

सोमवार दोपहर वह पत्नी रमा देवी के साथ बाइक से किदवई नगर ‘डी’ ब्लॉक निवासी बहन के घर जा रहे थे। तभी बारादेवी से किदवई नगर चौराहा रोड पर ‘ई’ ब्लॉक चौराहे के पास इलाहाबाद बैंक के सामने पीछे से आए लाल पल्सर सवार दो बदमाशों ने रामा देवी के गले में झपट्टा मार कर चेन लूट ली।
विज्ञापन


रमा के मुताबिक उनके कुछ समझने से पहले ही बदमाश किदवई नगर की तरफ भाग निकले। शोर मचाने पर बाइक सवार एक युवक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन तब तक वह आंखों से ओझल हो चुके थे।

रमा देवी ने बताया कि दोनों बदमाशों ने अपने चेहरे को रुमाल से ढक रखा था। बाइक के पीछे बैठा बदमाश लाल रंग की चेकदार शर्ट पहने था।

महिला से चेन लूट जूही थानाक्षेत्र में हुई है। लूट के बाद महिला पति के साथ पैदल इलाहाबाद बैंक के सामने आई थी। वहां मौजूद होमगार्ड को महिला ने लूट की जानकारी दी। लेकिन घटनास्थल जूही का है।

- अजयराज वर्मा, बाबूपुरवा थानाध्यक्ष

घटनास्थल जूही और बाबूपुरवा थाने के बीच का है। उनके मौके पर पहुंचने से पहले महिला जा चुकी थी। महिला से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हें दोबारा मौके पर बुलाकर सीमा विवाद को हल किया जाएगा। इसके बाद संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।

- लेखराज सिंह, सीओ बाबूपुरवा

घटनास्थल जूही थानाक्षेत्र से सौ मीटर की दूरी पर है। महिला के साथ लूट बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में हुई है। वहां के थानाध्यक्ष अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन


- जय प्रकाश शर्मा, जूही एसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें