फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जे के लिए गर्दन रेतने का आरोप

Thu, 07 Jan 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर में मकान पर कब्जे के लिए एक सपा नेता और साथियों पर परिवार को बंधक बनाकर पीटने और गले में चाकू मारने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि हमलावरों ने फायरिंग भी की और घर खाली करने की धमकी देते हुए भाग निकले। बाद में कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को मेडिकल के लिए भेजा। सपा नेता सहित हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तहरीर दी गई है। वहीं सूत्रों का कहना है  कि सपा के दो नेताओं की लड़ाई में पेश्ाबंदी के तहत ऐसा किया जा रहा है।

हितकारी नगर निवासी कमलेश चंद्र त्रिवेदी रोडवेज से रिटायर्ड कर्मी हैं। घर में पत्नी निर्मला देवी और बेटे अरुण, अशोक के साथ रहते हैं। कमलेश ने बताया कि सपा लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता और एक सपा विधायक के पीआरओ कमल गुप्ता ने उनके प्लाट पर कब्जे की नीयत से अपना बोर्ड लगा दिया था। मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके बाद से सपाई लगातार मकान खाली कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। निर्मला देवी का आरोप है कि बुधवार शाम विनय गुप्ता, कमल गुप्ता ने हिस्ट्रीशीटर धीरज चढ्डी सहित 25 से अधिक असलहाधारी बदमाशों संग घर पर धावा बोल दिया। प्लाट की बाउंड्री गिराने के साथ ही घर में घुसकर मारपीट की।

विरोध करने पर अरुण की गर्दन चाकू से रेतने का प्रयास किया, बीच-बचाव में अशोक का बायां हाथ भी कट गया। बाद में कल्याणपुर फोर्स पहुंची। निर्मला देवी का कहना है कि एक माह पूर्व भी विवाद होने पर एसएसपी से शिकायत की गई थी लेकिन हमलावरों के सपा से जुड़े होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


निर्मला देवी ने बेटे को हॉस्पिटल में एडमिट कराने के बाद कल्याणपुर थाने में विनय गुप्ता, कमल गुप्ता और धीरज चढ्डी के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही कल्याणपुर पुलिस पर सपाइयों का साथ देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें