फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मारपीट कर घर से निकाला, तीन तलाक देने का आरोप, ग्यारह साल पहले हुई थी शादी

Sat, 25 Jan 2020 11:53 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी में एक राजनीतिक परिवार की महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से निकाल तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्यारह साल पहले महिला की शादी हुई थी।
विज्ञापन


महिला के मुताबिक उसके पति आएदिन उसको पीटते हैं और पैसों की मांग करते हैं। विरोध करने पर दो महीने पहले पीटा और घर से बच्चों समेत निकाल दिया।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को उसके पति ने अपने भाई के साथ मिलकर उनके ड्राइवर को पीटा और बेटी को साथ लेकर चले गए। तब महिला ने चकेरी थाने में तहरीर दी। महिला का ये भी आरोप है कि उसके पति का एक शादीशुदा महिला के साथ संबंध हैं।

चकेरी इंस्पेक्टर रणजीत राय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। जो तथ्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें