यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को बीटेक की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यहां महाराजपुर के एक कॉलेज से बीटेक की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा को सोनू नाम के लड़के ने जबरन ऑटो में बैठा लिया।
सुनसान जगह पर ले जाकर जोर जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद छात्रा का बैग लेकर मौके से भाग निकला। छात्रा का आरोप है कि युवक उससे जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहा था।
छात्रा ने बताया कि बैग में मोबाइल, आधार कार्ड व जरूरी कागजात थे। छात्रा लाल बंगला क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन शोहदे के खिलाफ चकेरी थाने में तहरीर देने पहुंचे।