फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस अफसर के पिता से कार लूटी

Wed, 10 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गिट्टी मौरंग ट्रक आपरेटर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंबिका सिंह पनकी से अपने घर रामादेवी जा रहे थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को अंबिका ने बताया कि रात करीब 11 बजे उस्मानपुर चौकी से पहले हाईवे पुल पर पीछे से एक लोडर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।

इस पर उन्होंने गाड़ी रोकी तो लोडर से उतरे तीन-चार लड़कों ने उन्हें कार से खींच लिया। मारपीट करने के बाद जेब में रखे रुपये और कार लूटकर रामादेवी की ओर भाग निकले। लोडर सवार भी उनके पीछे-पीछे फरार हो गया। सीओ विशाल पांडे का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

जेब नहीं काट पाया तो तमंचा सटाकर लूटे 40 हजार रुपये
कानपुर। आलू व्यापारी ने अपने बगल में बैठे बदमाश को जेब काटते पकड़ लिया तो उसने तमंचा लगाकर व्यापारी से 40 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश चलती टेंपो से कूदकर बाइक सवार साथी के साथ भाग निकला। वारदात पनकी क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को हुई।
विज्ञापन



कन्नौज के गुरुसहायगंज निवासी निर्मल कुमार आलू व्यापारी हैं। मंगलवार दोपहर को चकरपुर मंडी में आलू बेचने आए थे। निर्मल ने बताया कि आलू बेचने के बाद वह टेंपो से विजय नगर चौराहे जा रहे थे। भाटिया होटल के पास एक युवक उनके बगल में बैठ गया। युवक ने उनकी जेब काटकर रुपये निकालने की कोशिश की तो उन्होंने रंगेहाथ दबोच लिया। इस पर उसने तमंचा अड़ाकर रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


व्यापारी ने बताया कि लुटेरे के खिलाफ पनकी थाने में तहरीर दी है। पनकी एसओ ने बताया कि लूट नहीं हुई है। जेब कतरा रुपये निकालकर भाग गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें