फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी को घायल कर दो लाख की लूट

Mon, 02 Mar 2015 03:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुरवा के आचार्य नगर में शनिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने एक कारोबारी को तमंचे की बट से लहूलुहान कर मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, नकदी सहित दो लाख रुपये का माल लूट लिया। बदमाशों के भागने के बाद घायल कारोबारी ने बेटे को सूचना दी।
विज्ञापन


बेटा उन्हें अस्पताल ले गया जहां उनके सिर पर 18 टांके लगाए गए। बाद में पुलिस पहुंची। रायपुरवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। खालसा इंटर कॉलेज गोविंदनगर की प्रिंसिपल सतनाम कौर साकेत नगर में रहती हैं।

इनके पति गुरुदीप सिंह गांधी की आचार्य नगर रामलीला पार्क के सामने डेयरी रिच आइस्क्रीम नाम से फैक्ट्री है। गुरुदीप ने बताया शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे वह एक्टिवा स्कूटर से फैक्ट्री से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


आचार्य नगर (संगीत टॉकीज से जीटी रोड जाने वाले रास्ते) में एक बाइक पर सवार दो बदमाश उनकी एक्टिवा के बगल में आए। बाइक चला रहे बदमाश ने कल्याणपुर जाने के लिए रास्ता पूछा। वह एक्टिवा रोककर रास्ता बताने लगे तभी बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरा और उनको तमंचा सटा दिया।

मोबाइल, नकदी और अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर बदमाश ने उनके सिर पर तमंचे की बट से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। सिर फटने पर वह लहूलुहान हो गए। इसके बाद बदमाश ने अंगुली में फंसी दूसरी अंगूठी उतारने का प्रयास किया।

असफल होने पर बदमाश भाग निकले। उधर पिता के घायल होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे बेटे अंशुमीत सिंह उन्हें नजदीकी अस्पताल में ले गए। अंशुमीत के मुताबिक रविवार दोपहर पिता को होश आया। अंशुमीत के मुताबिक बदमाशों ने पिता से करीब दो लाख रुपये का माल लूटा है।

उन्होंने घटना की सूचना रात में ही रायपुरवा पुलिस को दी पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अंशु ने बताया कि सुबह अपने मौसा भाजपा नेता अजीत सिंह छाबड़ा और अन्य भाजपा नेताओं के साथ रायपुरवा थाने पहुंचे। हंगामा करने पर पुलिस ने तहरीर लेकर एफआईआर दर्ज की। वहीं एसओ ने बताया कि गुरुदीप के साथ लूट हुई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें