फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल की जमीन नहीं मिली, मिट्टी का तेल डाल कर पत्नी को जिंदा फूंक दिया

Thu, 16 Mar 2017 12:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
ससुराल की जमीन न मिलने से गुस्साये पति ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को जलाकर मार डाला। मृतका की मां ने पति व तीन अन्य ससुरालजनों के खिलाफ थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दहेजहत्या का ये सनसनीखेज मामला यूपी के जालौन जिले का है। 
विज्ञापन


कदौरा थानाक्षेत्र के मोहल्ला मुश्ताक नगर निवासी जीवन देवी पत्नी स्वर्गीय शोभा सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी राखी (22) का विवाह माधौगढ़ थानाक्षेत्र के गांव सुल्तानपुरा निवासी रामलखन के साथ दो वर्ष पूर्व किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया। इसी बीच उनके पति की मौत हो गई और आठ बीघा जमीन उनके नाम आ गई। इस पर दामाद रामलखन व उसके परिजनाें की नजर लग गई। इन लोगों ने मिलकर राखी पर जमीन रामलखन के नाम कराने का दबाव बनाया। जब बेटी ने विरोध किया तो ससुरालियाें ने एक राय होकर 13 मार्च को उस पर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीवन देवी की तहरीर पर माधौगढ़ थाना पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। 

दूसरा मामला
कैलिया थाना पुलिस को दी तहरीर में रमेश चंद्र निवासी जालौन ने बताया कि उसने अपनी बेटी शांति देवी का विवाह थानाक्षेत्र के गांव कैलिया निवासी बृजेंद्र सिंह के साथ किया था। उसने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। लेकिन पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे और 14 मार्च को ससुरालियों ने एक राय होकर शांति के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पांच ससुरालियाें के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें