फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर गर्माया माहौल, दो पक्षों में चली गोलियां

Thu, 16 Mar 2017 12:34 PM IST
बदायूं, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की घटना के बाद गांव थलिया नगला में दो गुटों में फायरिंग हो गई। घटना से ग्रामीणों में खलबली मच गई। मामले में किशोरी के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पांच लोगों पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इनमें दो युवक पप्पू उर्फ मोहम्मद मियां और मुजाहिद पूर्व प्रधान अल्लन के बेटे हैं। इनके अलावा अरशद, मोनू और आरिफ को भी नामजद किया गया है। घटना मंगलवार को शाम करीब सात बजे के बाद की है। किशोरी के पिता की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि वह अपनी पत्नी के साथ घेर में पशुओं को चारा डालने गया, इसी बीच पांचों युवक उसके घर में घुस गए और उनकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की। बेटी के शोर मचाने पर वह घर को दौड़े तो वे सब भाग गए। बताया गया कि इसके बाद दोनों गुटों में तनातनी का माहौल बन गया। उनमें आपस में फायरिंग होने लगी, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। मामला इसलिए और भी गर्मा गया कि प्रधानी चुनाव को लेकर दोनों गुटों में पहले भी विवाद हो चुका है। किशोरी का पिता गांव के प्रधान रियाजुल हसन का समर्थक है। हालांकि दूसरे पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। दोनों गुटों में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। वहीं, मूसाझाग थानाध्यक्ष अजीत प्रताप ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है कि छेड़छाड़ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

करौलिया के पूर्व प्रधान से विवाद
थाना क्षेत्र के  गांव करौलिया में होली पर चौपई के दौरान पुरानी रंजिश की वजह से एक  दूसरे से  टिप्पणी करने पर पूर्व प्रधान कृष्ण गोपाल उर्फ लल्ला का अन्य लोगों से विवाद हो गया। इसमें कुछ लोगों के चोट लगी है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने  पूर्व प्रधान और अन्य लोगों  के खिलाफ मारपीट में मुकदमा दर्ज कराया  है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें