इटावा कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बल सिंह में सोमवार दिनदहाडे़ न्यूज चैनल के एंकर की पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। शहर के मोहल्ला कटरा बल सिंह निवासी दिव्या (27) पत्नी घर पर थी। उनके साथ उनके ससुर रिटायर्ड प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्रा व उनकी वृद्ध मां रह रही थी।
अजितेश मिश्रा नोएडा के टीवी चैनल में न्यूज एंकर हैं। प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह का नाश्ता करने के बाद वे किसी कार्य से घर से निकल गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पहुंचे। उन्होंने बहू दिव्या को आवाज लगाई। दिव्या का कमरा बंद था तो वे मकान के नीचे वाले कमरे में लेट गए। दोपहर करीब तीन बजे जब वह सोकर उठे तो उन्हें बहू के कमरे का दरवाजा खुला दिखा। आवाज लगाने पर जब कमरे में कोई हलचल नहीं दिखी तो उन्हें संदेह हुआ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
जिला अस्पताल में बैठे मृतका का भाई सचिन कुमार व नानी
- फोटो : अमर उजाला
वे दूसरी मंजिल में रह रही बहू के कमरे में पहुंचे तो दिव्या फर्श पर पड़ी हुई थी। उसके सिर से खून बह रहा था। कमरा पूरी तरह से अस्त व्यस्त था। अनुमान लगाया जा रहा है कि दिव्या और हत्या करने वाले के बीच में हाथापाई भी हुई है। मोहल्ले के लोगों की मदद से दिव्या को दूसरी मंजिल से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी अनिल मणि ने कमरे की जांच की और डाग स्क्वॉड टीम को मौके भी बुलाया।
विज्ञापन
3 of 5
जानकारी देते मृतका के ससुर प्रमोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक रामयश सिंह ने बताया कि लूटपाट का मामला नहीं है क्योंकि परिवार के लोगों ने बताया कि उनके जेवरात सहित नगदी आदि नहीं चोरी हुई है। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी।
इटावा के सुरक्षित मोहल्ले में हत्या के बाद दहशत
इटावा के बीचों बीच स्थित मोहल्ला कटरा बल सिंह में जिस स्थान पर प्रमोद कुमार का घर बना हुआ है वह गली आगे से बंद है। इस कारण से कोई भी व्यक्ति उस घर के आस पास जाने का विचार भी नहीं कर सकता है। इसके अलावा प्रमोद कुमार का मकान भी पूरी तरह से सुरक्षित है। दिव्या की हत्या के बाद से मोहल्ला के लोग भी दहशत में हैं। उनका कहना है कि दिनदहाडे़ हत्या करके बदमाश भाग जाने में भी सफल हो गए और मोहल्ला के किसी भी व्यक्ति ने उन्हें देखा भी नहीं।
घटना के कारणों को तलाश रही है पुलिस
दिनदहाड़े सुरक्षित इलाके में महिला की हत्या की पहले सुलझाने में लगी पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर घटना के पीछे कारण क्या है। जिस तरीके से कमरे में सामान बिखरा मिला। उससे लगता है कि दिव्या ने हमलावर का विरोध भी किया होगा। पुलिस यह मानकर भी चल रही है कि हमलावर लूट के इरादे से घुसा होगा। दिव्या ने जब विरोध किया तो उसने हत्या कर दी। बहरहाल अभी पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। दिव्या के पति के भी आने का इंतजार किया जा रहा है। दिल्ली से उनके रात्रि तक इटावा पहुंचने की उम्मीद है।