मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में चौकीदार की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां कहिंजरी चौकी अंतर्गत जिंदा निवादा गांव में घर में सो रहे वंशलाल (50) को आज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी ने परिवार के ही दो नामजद के विरुद्ध भूमि विवाद के चलते हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस कप्तान तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।