फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: घरेलू विवाद में भाई को गोली मारी, मौत से मचा कोहराम, आरोपी फरार

Wed, 16 Sep 2020 12:03 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
जानकारी लेते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डर्रा में मंगलवार देर शाम पारिवारिक विवाद में युवक ने पिता और दो भाइयों को तलवार मारकर घायल कर दिया। अस्पताल जाने के दौरान घायल भाई पर तमंचे से फायर भी कर दिया।
विज्ञापन


सिर पर गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डर्रा निवासी आशीष कुमार (22) पुत्र मदनलाल शर्मा की पिहानी चपरतला मार्ग पर पंक्चर जोड़ने की दुकान है।

उसका बड़ा भाई पंकज और अनूप ट्रक ड्राइवर हैं। चार दिन पहले घरेलू विवाद के कारण अनूप की पत्नी कुसुमा लखीमपुर जनपद के मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र  के नई बस्ती स्थित गांव चली गई थी। अनूप के पिता मदनलाल इस विवाद को सुलझाने के लिए नईबस्ती गए थे लेकिन वहां विवाद और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम घर में इसी बात को लेकर अनूप और उसके पिता मदनलाल के बीच बहस हो गई। इसी दौरान पंकज आ गया और उसने भी अनूप से बहस शुरू कर दी। दोनों भाइयों और पिता के बीच विवाद बढ़ता देख वहां पहुंचे आशीष ने बीच बचाव की कोशिश की।

इसी दौरान पंकज ने गुस्से में आकर घर में रखी तलवार उठा ली और तीनों पर वार कर दिया। आशीष, भाई अनूप और पिता मदनलाल घायल हो गए। लहूलुहान होने के कारण तीनों अस्पताल जाने को जैसे ही घर से निकले, पंकज ने तमंचे से आशीष के सिर में गोली मार दी।

आशीष को ग्रामीणों की मदद से सीएचसी पिहानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह , सीओ राकेश वशिष्ठ पिहानी कोतवाल महेश प्रसाद सीएचसी पहुंचे और पूछताछ की। अनूप और उसके पिता मदनलाल को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के बाद से पंकज फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें