फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए तार-तार, भाई ने भाई की भाला-कुल्हाड़ी मारकर ले ली जान

Thu, 29 Sep 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के थाना सिसोलर के भुलसी गांव में गहरी नींद में सो रहे कामता (36) को उसी के भाई राजाबाबू (28)  ने भाला और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। कामता ने साथ में रह रहे भाई से मकान खाली करने को कहा तो नाराज छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सुखलाल, मुनुवा, कामता और राजाबाबू चार भाई हैं। दो बड़े भाई सुखलाल और मुनुवा शादीशुदा हैं, जो दोनों से अलग रहते हैं। जबकि दो छोटे भाई राजाबाबू और कामता की शादी नहीं हुई थी, साथ रहते थे। राजाबाबू गुजरात में काम करता था, वह कुछ दिनों पहले ही शादी कर गांव लौटा था। कुछ दिन साथ रहने के बाद कामता ने राजाबाबू को अचानक घर खाली करने को कहा। इस पर दोनों भाइयों में झगड़ा हो गया।

मामला ग्राम पंचायत के सामने पहुंचा तो पता चला कामता ने राजाबाबू की गैर मौजूदगी में घर के कागजात अपने नाम करा लिए हैं। इस पर राजाबाबू का खून खौल उठा और उसने रात को घर में सो रहे कामता की कुल्हाड़ी और भाला मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

  

 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें