फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर बैंक डकैती में शामली अौर हरियाणा के थेे बदमाश

Thu, 29 Sep 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
असलहे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमों की ताबड़तोड़ दबिशें जारी है। अब तक पुलिस की जांच में यह बात सामने आई हैै कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश हरियाणा और शामली के हैं।
विज्ञापन


बदमाशों की शिनाख्त होने के बाद उनके संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें नजर जमाए हुए हैं। माना जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश हरियाणा तक पहुंच गए और वहीं छिप गए। पुलिस टीमें अब हरियाणा में भी सक्रिय होने लगी है।

बैंक डकैती के दुस्साहसिक वारदात के बाद बदमाश आसानी से वहां से निकल गए। हालांकि पुलिस के हाथ आए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की शिनाख्त की जा चुकी है। कप्तान की सात टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, वारदात के बाद बदमाश मल्हीपुर रोड की ओर से भागे थे। ऐसे में माना जा रहा है कि उधर से गांवो के रास्ते वे शामली की ओर निकल गए हों और वहां से हरियाणा पहुंच गए हो।

हालांकि पुलिस के हाथ बदमाशों का हुलिया आने के बाद भी अब तक एक भी बदमाश हत्थे नहीं चढ़ा है। इसे पुलिस की बड़ी विफलता के रूप में भी देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि 29 अगस्त को डीआईजी कोठी के सामने स्थित कॉर्पोरेशन बैंक में गार्ड की हत्या कर सशस्त्र बदमाशों ने 19 लाख रुपये की डकैती की थी। इसके बाद कप्तान ने इंस्पेक्टर सदर सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

इस मामले में सात टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी है। उधर, सर्विलांस सेल भी बदमाशों की लोकेशन तलाशने में लगा हुआ है। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि हमारी टीमें जांच कर रही है। हमारे पास कुछ क्लू हैं और उन्हीं के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें