चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली इलाके के छिपनी गांव में रविवार देर रात प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद फांसी के फंदे पर झूल गया। इस घटना से सनसनी फैल गई।
घटना के पीछे प्रेमिका का प्रेमी के साथ भागकर शादी करने से इंकार करना बताया जा रहा है। युवती ने कागज पर लिखकर घटना का खुलासा किया है। वहीं परिजनों के मुताबिक उसकी शादी की बात दूसरी जगह चल रही थी। प्रेमी की जेब से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है।
छिपनी बाहरखेड़ा गांव के पट्टू उर्फ अजय वर्मा (24) पुत्र केशव वर्मा का प्रेम प्रसंग चार साल से नीलम कोटार्य (21) पुत्री धनंजय से चल रहा था। रविवार देर रात गांव के लोग सो रहे थे। अजय ने नीलम को फोन कर सूनसान जगह बुलाया। दोनों में देर तक बातचीत होती रही।
नीलम घर लौटने को हुई तो अजय ने मुंह दबाकर चाकू से गला रेत दिया। गले और सीने के पास पांच छह वार किए। नीलम के बचाव का प्रयास करने पर हाथ में चाकू से घाव हो गए। वारदात को अंजाम देकर प्रेमी भाग निकला।