फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा होते ही बच्ची को फेंक दिया तालाब किनारे

Sat, 07 Jan 2017 08:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

​पैदा होते ही बच्ची को फेंक दिया तालाब किनारे
सुबह ग्रामीणों ने देखा तो चल रही थी सांस
अस्पताल के लिए वाहन की व्यवस्था करते समय मौत


 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवजात बच्ची को देख नौ माह कोख में रखने वाली मां का दिल भी नहीं पसीजा और उसे जिंदा ही तालाब के किनारे फेंक दिया गया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो उसकी सांसे चल रही थी। वे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कर रहे थे, तभी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कन्नौज के कोतवाली क्षेत्र के गांव इमलियापुरवा के निकट एक तालाब है। शनिवार सुबह कुछ लोग शौच के लिए तालाब पर पहुंचे तो वहां बिना कपड़ोें के नवजात बच्ची पड़ी थी, जिसके सांसे चल रही थी। सूचना मिलते ही दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए।

नवजात बच्ची को ग्रामीण जिला अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने लगे, तभी उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों का कहना है कि शिशु कपड़े में लिपटा न होने के कारण सर्दी लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल अजय राज वर्मा का कहना है कि सुबह सूचना पर पुलिस टीम को भेजा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें