फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो दिखाकर किया ब्लैकमेल, अब तक सामने आई ये बात

Mon, 14 Jun 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के गोविंद नगर में नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो दिखाकर दो युवकों ने पहले उससे घर में चोरी कराई फिर पिता को ब्लैकमेल किया। किशोरी के पिता ने मामले की तहरीर दी है। गुजैनी निवासी अगरबत्ती कारखाना चलाने वाले युवक ने बताया कि 2020 में लॉकडाउन के वक्त उन्होंने मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग छात्र को कारखाने में काम पर रखा था।
विज्ञापन


कक्षा छह में पढ़ने वाली उनकी बेटी भी कारखाने का काम देखती थी। इस बीच दोनों की दोस्ती हो गई। इसका पता चलते ही उन्होंने किशोर को निकाल दिया था। छह माह बाद किशोर के दो भाइयों ने बेटी को उसकी अश्लील फोटो दिखाकर घर से दो अंगूठियां और छह हजार रुपये चोरी करवा लिए।

पिता ने जब इसका विरोध किया तो युवकों ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए दो लाख रुपये की मांग की है। पीड़ित ने गोविंद नगर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी अनुराग मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें