औरैया में इटावा जिले से अछल्दा आ रहे बाइक सवार दंपति को बदमाशों ने रास्ते में पीछा कर लूट लिया। जब तक लोग वह लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक सवार बदमाश भाग निकले।
दम्पति ने थाना अछल्दा में मामले की जानकारी दी है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। इटावा जनपद के थाना बकेवर मिश्रपुर निवासी राहुल पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी के साथ बाइक से अछल्दा थाना के गुनौली गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे।
दोपहर करीब 12 बजे वह जब अछल्दा घसारा मार्ग से गुजर रहे थे तभी रास्ते में ही बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक पीछे आते देख राहुल ने साइड देकर बदमाशों की बाइक को आगे निकाल दिया। जिसके बाद बदमाशों ने बाइक धीमे कर उलटी साइड आकर महिला का पर्स छीन लिया। पर्स की छीना झपटी से महिला के चोट आई है।