फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से बदन काटकर बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में फैली सनसनी

Mon, 17 Oct 2016 12:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गांववालों से पुलिस ने लिये बयान
विज्ञापन
गहरी नींद में सो रहे एक बुजुर्ग किसान की कुल्हाड़ी से बदन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड और फॉरेन्सिक टीम घटनास्थल पर सुराग की तलाश में जुटी हुई है।  फतेहपुर किशनपुर थानाक्षेत्र के सिलमी गांव में रविवार रात गहरी नींद में सो रहे लक्ष्मण (80) को किसी ने बेरहमी से मार डाला। उसकी छाती के अलावा गर्दन, सिर और पेट पर कुल्हाड़ी से वार कर उसका बदन चीर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की टीमें हत्या की वजह जानने के लिए रिश्तेदारों और पड़ोसियों से बयान ले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मान रही पारिवारिक विवाद में हुई ये हत्या

घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में सीओ अतुल कुमार का कहना है कि पारिवारिक विवाद में हत्या हुई है। लालटेन में भी खून से सने उंगलियों के निशान मिले हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक लक्ष्मण के चार बेटे हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं। छोटा बेटा गेंदालाल ही लक्ष्मण को खाना व पानी देता था। लक्ष्मण के नाम से 18 बीघा के खेत हैं। उसने छह बीघा खेत अपने पास रखकर बाकी जमीन का बेटों में बटवारा कर दिया था। गेंदालाल और उसके बड़े भाई शीतल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें