मुंबई के वकोला में आरटीआई कार्यकर्ता भूपेंद्र वीरा की हत्या के आरोप में कांग्रेस के पूर्व पार्षद रजा खान को गिरफ्तार किया गया है। खबरों के अनुसार रज्जाक के साथ शख्स अमजद खान को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बीच हत्या के आरोप में पुलिस नेता से पूछताछ कर रही है।
बताया जा रहा है कि वीरा ने गैरकानूनी ढंग से किए निर्माण पर सवाल उठाए हुए थे और यह कई सालों से चला आ रहा था। पुलिस के मुताबिक हत्या से ठीक पहले नेता को लोकआयुक्त की ओर अवैध निर्माण के लिए नोटिस भी भेजा गया था, जिसके तहत उनकी कई बिल्डिंगों को गिराया जा सकता है।