फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बैठा था सांप और जनाब घूमाते रहे बाजार, जब चालक ने देखा तो उड़ गए होश

Fri, 01 Nov 2019 05:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बाइक से निकला सांप तो उड़ गए होश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के पलिया बूंचपुर में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने सबके होश उड़ा दिए। बाइक चालकर आया व्यक्ति बाइक में हवा डलवा ही रहा था कि उसकी नजर हैंडल पर बैठे काले सांप पर पड़ी। यह देखकर उसके होश उड़ गए। वह समझ ही नहीं पाया कि सांप कबसे उसकी बाइक पर सवार था।
विज्ञापन


वह बाजार होते हुए कई किलोमीटर तक बाइक चला चुका था। दरअसल, क्षेत्र निवासी रज्जन पुत्र रामेंद्र कुमार बाइक से नगर में किसी काम से आए थे। यह पूर्वी बाईपास पर हवा डलवाने लगे। तभी एक युवक को बाइक में सांप दिखाई दिया। इससे रज्जन बाइक छोड़ कर भाग गए। 


शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवकों ने बाइक से सांप को निकालने के प्रयास शुरू किए। डरते-डरते अकरम मिस्त्री ने सीट खोलकर सांप को बाहर निकाला। इससे अफरा-तफरी मच गई। कुछ युवकों ने सांप को पीटकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें