फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: घर के अंदर संदिग्ध हालात में मिला महिला का शव, बरामदे में बिखरा मिला खून, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 20 Nov 2026 09:31 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह घर के अंदर महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला, जबकि बरामदे में खून बिखरा हुआ था। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही सो रहे थे। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर में शुक्रवार सुबह एक महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घर के बरामदे में खून बिखरा मिला। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य भी घर में ही सो रहे थे। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव निवासी पुनीता देवी (35) पत्नी हरि सिंह का शव शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर के अंदर पड़ा मिला। बताया गया कि महिला अपने पति और बेटी के साथ सो रही थी, जबकि बेटा और बहू दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह महिला का शव पड़ा देख परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं, बरामदे में खून बिखरा मिलने से घटना को लेकर रहस्य गहरा गया।

Trending Videos





फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए

सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार, सहार थानाध्यक्ष गणेश गुप्ता और बेला थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी नमूने एकत्र किए।

विज्ञापन

परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। खास बात यह है कि घटना को लेकर परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें