फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: जंगल में मिला महिला का सिर कटा शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 20 Nov 2026 09:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मझगांव थाना क्षेत्र स्थित गिरवर गांव के पास जंगल में महिला का सिर कटा शव मिला है। सूचना पर पहुंचे राठ सीओ और मझगांव पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित गिरवर गांव के जंगल में महिला का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मझगांव थाना क्षेत्र के गिरवर गांव के समीप जंगलों में महिला का सिर कटा शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के क्षेत्रों में सनसनी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सीओ राठ और मझगांव थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और महिला के शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।

Trending Videos
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम को भेजा, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन करने के बाद डॉग स्क्वॉयड व फॉरेंसिक टीम की मदद से अहम साक्ष्य संकलित किए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मझगांव पुलिस ने महिला का शव मिलने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें