मैनपुरी की किशनी थाना पुलिस ने अवैध शराब से भरा ट्रक पकड़ा। ट्रक से अरुणाचल प्रदेश की 320 शराब की पेटियां बरामद की गई हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब सात लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से ट्रक चालक महेंद्र सिंह पुत्र कृपाशंकर निवासी लिधपुरा थाना बिधूना औरैया को गिरफ्तार कर लिया। दो तस्कर भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।