फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री लेकर माइग्रेशन को पहुंचा युवक, रजिस्ट्रार ने धरा

Fri, 26 Oct 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डमटाल (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में फर्जी डिग्री लेकर माइग्रेशन करवाने एक निजी विश्वविद्यालय ने यूपी का एक युवक धर दबोचा है। अरनी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने फर्जी डिग्री लेकर आए इस युवक को पकड़ा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने उसे इंदौरा में पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन


पुलिस ने युवक के फर्जी डिग्री प्रमाणपत्र पाए जाने पर मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एक युवक इंदौरा स्थित अरनी विश्वविद्यालय से माइग्रेशन लेने के लिए आया था। उसने जो डिग्री यूनिवर्सिटी में पेश की वह फर्जी पाई गई।

इंदौरा थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि अरनी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने इंदौरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाते हुए बताया कि अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासी कुटवा, जिला मुजफ्फरपुर (यूपी) बुधवार को
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में आया और माइग्रेशन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया, लेकिन जांच में उसकी डिग्री फर्जी पाई गई। रजिस्ट्रार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें