फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: सोते समय युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Sun, 24 Jan 2021 03:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के कसियानंदपुर गांव में सोते समय कुछ लोगों ने एक शख्स पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। युवक पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने युवक को कानपुर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर चौकी अंर्तगत कसियानंदपुर गांव में शनिवार रात नितिन कुमार वर्मा उर्फ सतेंद्र पर दो लोगों ने सोते समय कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया।

जिसमें नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। नितिन ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन उसके बेहोश होते ही हमलावार मौके से भाग निकले। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा तो चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


परिजन युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें