अतीक के डर से खौफजदा रमाकांत दुबे
- फोटो : अमर उजाला
बाहुबली नेता अतीक अहमद का खौफ इस कदर इस शख्स के चेहरे पर दिख रहा है कि वो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर छुपता फिर रहा है। खौफजदा इस शख्स ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सुरक्षा की मांग की है।
सपा से कानपुर कैंट विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे पूर्व सांसद अतीक अहमद से शियाट्स एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद के पीआरओ को जान का खतरा है। पीआरओ रमाकांत दुबे अकेले घर से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में दुबे ने अपने हालात बयां किए। रमाकांत का कहना है कि फोन पर अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी तो मिल ही चुकी है। अब अतीक के गुर्गे मेरे घर के बाहर आकर गाली गलौज और देख लेने की बात कहकर पूरे परिवार को डरा रहे हैं। हाल ही की रात का जिक्र करते हुए दुबे ने कहा कि रात करीब 1 बजे इलाहाबाद के दांडी स्थित मेरे घर पर सफारी गाड़ी से आये कुछ लोगों ने इलाके में दहशत फैलाने का प्रयास किया है। यही नहीं मुझे धमकियां मिल रही जिनसे मैं बहुत परेशान हो चुका हूं। अब अतीक से जान बचाने के लिए इधर-उधर छुपना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।