फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्मापुर में गोली-बम बरसे, छह घायल

Mon, 01 Jun 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्मापुर स्टेट में रविवार रात प्लाट के विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ प्लाट मालिक के भतीजे पर बम और गोलियों से हमला बोल दिया जिससे छह लोग गोली-बम लगने से घायल हो गए। किसी के हाथ में गोली लगी, किसी के पैर में। किसी के शरीर में बम के छर्रे धंसे। पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। महिलाएं और पुरुष जान बचाने के लिए इधर-उधर दुबक गए। बदमाश बमबाजी करने के बाद फायरिंग करते हुए बाइकों से भाग निकले। घायलों को पहले अर्मापुर हॉस्पिटल और फिर हैलट भेजा गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है, उसकी गर्दन में गोली लगी है। घटना की सूचना पाकर एसएसपी शलभ माथुर, एसपी पश्चिम, नजीराबाद और कल्याणपुर सीओ कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। देर रात अर्मापुर थाने में 12 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर लिखाई गई है। आरोपियों पर बलवा, मारपीट, हत्या का प्रयास समेत कई संगीन धाराएं लगी है। सेवन सीएलए भी लगा है। आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर और एक जिला बदर बदमाश बताया गया है।
विज्ञापन

डिफेंस कर्मी मुख्तार अहमद परिवार के साथ अर्मापुर स्टेट में रहते हैं। इनका सैय्यद नगर मसवानपुर में प्लाट है जिसकी देखभाल मुख्तार की बहन गुड़िया करती हैं। शुक्रवार को फ्लाट पर निर्माण चल रहा था। क्षेत्र के गुफरान और उनके साथियों ने इसका विरोध किया। इस पर गुड़िया केबेटे हासिम का गुफरान और उसके साथियों विवाद हो गया था। मुख्तार अपने भाई हकीक पहलवान, भतीजे नूर आलम उर्फ टीपू और परिवार केअन्य लोगों के साथ पहुंचे तब तक गुफरान और उसके साथी जा चुके थे। घटना की रिपोर्ट कल्याणपुर थाने में लिखाई थी पर कल्याणपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा एक सत्ताधारी दल के नेता के दबाव में मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया। इधर, थाने में शिकायत किए जाने पर गुफरान और उसके साथी खुन्नस मान बैठे। रविवार रात मुख्तार का भतीजा टीपू अर्मापुर सेंटर चौराहा पर पप्पू की पान की दुकान पर पान खाने गया था। तभी गुफरान अपने 12-15 साथियों के साथ बाइकों से वहां पहुंच गया और टीपू पर बम और गोलियों से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कम से कम 20 राउंड फायरिंग और कई बम चलाए गए। गोली और बम लगने से टीपू, आरिफ अली, डिफेंस कर्मी सुरेंद्र के बेटे अंकित, गन फैक्ट्री कर्मी मुख्तार के बेटे शमीम अहमद, रावतपुर कैलाशनगर के अतुल घायल हो गए। चार घायल तो लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। गोली और बमबाजी से अर्मापुर स्टेट में सनसनी फैल गई। घरों के बाहर टहल रही महिलाएं और पुुरुष जान बचाने के लिए घरों और दीवार के पीछे छिप गए। हमलावर गोलियां चलाते हुए भाग निकले। घायलों को पहले अर्मापुर हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सभी घायलों को हैलट रेफर कर दिया। एक घायल के गले में गोली लगी है। उसकी हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। वहीं टीपू के घरवालों ने गुफरान, जावेद, सन्ना, विक्की, अनिल कठेरिया और रॉकी समेत 12 लोगों को नामजद कराते हुए कई अज्ञात के खिलाफ अर्मापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार गुफरान हिस्ट्रीशीटर है। इस समय वह जिला बदर भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें