फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाकर लाेगाें काे बनाता रहा एचअाईवी का शिकार- स्वास्थ्य मंत्री

Sun, 11 Feb 2018 08:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अनुप्रिया पटेल स्वास्थ्य मंत्री
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाकर लोगों को एचआईवी बांटने वाले झोलाछाप के खिलाफ सात महीने पहले शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का मामला शासन तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
सीएमओ का कहना है कि शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्री को बिंदुवार रिपोर्ट भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला विधानसभा में भी उठ सकता है। बांगरमऊ के प्रेमगंज में कुछ लोगों ने 13 जुलाई 2017 को जिला अस्पताल के आईसीटी सेंटर में एचआईवी की जांच कराई थी। इस दौरान पांच लोग एचआईवी पीड़ित मिले थे।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
काउंसलिंग में लोगों ने इलाके में झोलाछाप के सक्रिय होने और एक ही सिरिंज का इस्तेमाल करने की शिकायत की थी। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना रहा और झोलाछाप पर कोई कार्रवाई नहीं की। नवंबर 2017 में 13 और जनवरी 2018 में एचआईवी के 38 नए मरीज पाए गए। इससे मामला तूल पकड़ गया।
 
 

4 of 5
डेमो पिक
जांच पड़ताल में तत्कालीन सीएमएस द्वारा सात माह पहले तत्कालीन सीएमओ को रिपोर्ट देने की बात सामने आई। संबंधित झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के मामले में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ ने सीएमओ से रिपोर्ट तलब की।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
सीएमओ डा. एसपी चौधरी ने बताया कि जुलाई 2017 में आई शिकायत के बाद से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। रिपोर्ट में सात माह पहले मिली शिकायत और डिप्टी सीएमओ की जांच का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें