फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के लिए कहा तो चाकू मार कर दिया कत्ल

Wed, 19 Oct 2016 12:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर के इंदिरानगर चौकी के पास मंगलवार दोपहर कूड़े के विवाद में पड़ोसी ने रिटायर्ड जनरल मैनेजर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदातस्थल से आरोपी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

  मूलरूप से आरा बिहार निवासी कपिलमुनि मिश्रा (60) यूपी स्पिनिंग एंड टेक्सटाइल कारपोरेशन के जीएम थे। कुछ साल पहले ही नौकरी से उन्होंने वीआरएस लिया था। वह थाना कल्याणपुर के इंदिरानगर में मां शिवकुमारी, पत्नी रीना और पुत्री डॉ. श्रेया के साथ रहते थे। कपिलमुनि अपने मोहल्ले की सफाई और सुरक्षा के लिए भारत माता उद्यान समिति चलाते थे।   इसी मोहल्ले में रहने वाले डॉ. हरीश दीक्षित की मां की तेरहवीं के लिए कपिलमुनि ने अपने ठीक बगल में एसएन त्रिपाठी के खाली पड़े मकान को खाना बनाने के लिए दिलवा दिया था। मंगलवार को मजदूर लगाकर वह मकान की साफ-सफाई करा रहे थे। इसी के बगल में बीमा एजेंट प्रफुल्ल गुप्ता का मकान है। मंगलवार दोपहर सवा तीन बजे प्रफुल्ल अपनी पत्नी मीनाक्षी (टीचर) को स्कूल से लेकर घर पहुंचे। कूड़ा जमा देखकर उन्होंने मजदूर को डांटकर मकान में चल रहे सफाई काम को बंद करने के लिए कहा।
विज्ञापन
  इस पर कपिलमुनि घर से बाहर आ गए। दोनों के बीच गहमागहमी के बाद प्रफुल्ल ने अपनी नाली बंद कर दी। बात बढ़ने पर प्रफुल्ल अपने घर से चाकू ले आया। आरोप है कि उसने कपिलमुनि के पेट में चाकू से तीन-चार वार कर दिए। इंदिरा नगर चौकी बगल में होने की वजह से पुलिस घटना की सूचना मिलने के करीब पांच मिनट के बाद मौके पर पहुंच गई और आरोपी को चाकू के साथ धर दबोचा। उधर, लहूलुहान हालत में कपिलमुनि मिश्रा को अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सबूत जमा किए हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें