फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंदिर का दरवाजा तोड़कर अष्टधातु की बेशकीमती मूर्तियां चोरी, गांव में मच गया हड़कंप

Sun, 02 Feb 2020 10:05 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले के सिरसा कलार में प्राचीन मंदिर का पिछला दरवाजा तोड़कर अज्ञात चोरों ने बहुमूल्य अष्टधातु की मूर्तियां व जेवरात पार कर दिए। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन


सिरसा कलार थाना अंतर्गत ग्राम कोंढा किर्राही में राम जानकी का बहुत प्राचीन मंदिर है। मंदिर के विरासतन महंत सुवेश चंद अवस्थी पुत्र राम कृष्ण अवस्थी हैं। पैरालिसिस बीमारी के कारण वह अपने ननिहाल रामपुरा थानान्तर्गत ग्राम जगम्मनपुर में पुत्रों व परिजनों के पास रहते हैं।

मंदिर की व्यवस्था स्थानीय बाबूराम देखते हैं। शनिवार रात पुजारी बाबूराम अपने खेतों में पानी लगाने के लिए गए तो इन्होंने रखवाली के लिए गांव के ही एक विकलांग व्यक्ति सर्वेश कुमार अवस्थी को मंदिर में रहने को कहा।

रात में जब सर्वेश मंदिर में सो रहा था उसी समय अज्ञात चोरों ने पिछला दरवाजा तोड़कर भगवान राम, जानकी, लक्ष्मण वह लड्डू गोपाल की अति प्राचीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी कर ली। मूर्तियों पर लगभग 1 किलो चांदी के मुकुट भी थे।
विज्ञापन

मंदिर के महंत सुवेश चंद्र अवस्थी के छोटे भाई दिनेश चंद्र अवस्थी ने बताया कि गांव का यह मंदिर बहुत प्राचीन है। इसमें रखी अष्टधातु की मूर्तियां लगभग 700-800 वर्ष पुरानी हैं जिनकी ऊंचाई 30 इंच व 24 इंच है।

बाजार में इनकी कीमत एक करोड़ या उससे अधिक होगी। घटना की जानकारी मिलते ही सिरसा कलार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें