फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने प्रेमिका व उसके पति पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 31 Aug 2021 09:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

किदवई नगर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में किदवई नगर में एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपनी प्रेमिका के घर में रहता था। सोमवार की शाम प्रेमिका अपने परिजनों के साथ युवक को हैलट लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने प्रेमिका व उसके पति पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करेगी। इलाके की कच्ची बस्ती निवासी साजिद (30) हैलट में ही निजी एंबुलेंस चलाता था।

बड़े भाई असद खान ने बताया कि करीब दो साल पहले उसकी पत्नी और नवजात बेटी की बीमारी से मौत हो चुकी है। इसके बाद वह इलाके में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के प्रेमजाल में फंसकर उसी के साथ रहने लगा था। परिजनों का आरोप है कि वह पूरी कमाई उसी के ऊपर खर्च करता था। महिला ने ही उसे मारा है। किदवई नगर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें