फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल में घालमेल, लोगों का हंगामा 

Sun, 05 Feb 2017 12:49 AM IST
पेट्रोल में घालमेल, लोगों का हंगामा 
विज्ञापन
पेट्रोल में घालमेल, लोगों का हंगामा  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना मंटोला क्षेत्र स्थित दरेसी नंबर दो में शनिवार शाम को आगरा फोर्ट सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप पर लोगों ने पेट्रोल में पानी मिलाकर बेचने का आरोप लगा हंगामा किया। जानकारी पर आपूर्ति विभाग की टीम पहुंच गई। टीम ने पेट्रोल पंप को सीज कर दिया है। पेट्रोल में मिलावट की आशंका पर सैंपल भी लिए गए हैं। 
विज्ञापन

दरेसी नंबर दो में महीपाल सिंह का एचपी कंपनी का पेट्रोल पंप है। शाम तकरीबन पांच बजे लोगों ने जब बाइक और स्कूटर में पेट्रोल भरवाया तो वाहन स्टार्ट नहीं हुए। वाहन स्वामियों ने बताया कि जब उन्होंने ईंधन टैंक को खोलकर देखा तो उसमें पेट्रोल के ऊपर पानी नजर आ रहा था। हंगामा होने पर संचालक आ गया। कहा कि टैंकर से सुबह ही पेट्रोल आया है। उसमें दस प्रतिशत एथेनॉल मिला हुआ था। इसकी शिकायत उन्होंने डिपो पर कर दी थी। मगर, डिपो के कर्मचारियों ने कहा था कि एथेनॉल नहीं है। इस कारण ही पेट्रोल का वितरण करा रहे थे। बाद में संचालक ने वाहनों में पावर का पेट्रोल भरवा दिया। देर शाम को आपूर्ति विभाग की टीम पहुंच गई। जिला आपूर्ति अधिकारी बीके शुक्ला ने बताया कि पेट्रोल में थक्का जम रहा है। घनत्व की जांच में सैंपल फेल हुआ है। इसमें क्या मिलाया गया है, इसकी जांच के लिए सैंपल विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पंप को सीज कर दिया है। टीम में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल, उबैद अली भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें