कानपुर में यूनियन बैंक की पशुपति नगर शाखा के 32 लाकरों को काटकर चोरी किए गए करोड़ों के जेवरात ठठिया, कन्नौज में घूरे के ढेर से बरामद किए गए हैं। कानपुर पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 13 आरोपियों में से 11 को हिरासत में ले लिया है।
कानपुर जोन के आईजी आलोक सिंह का कहना है कि यह इस गिरोह के तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हैं।साथ ही उन्होने कहा कि इस मामले में बहुत से प्रतिष्ठित व्यावसायी भी जुड़े हैं और इन आरोपियों को पैसा व गाड़ी उपलब्ध करा रहे हैं।