फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में महिला ने लगाया गैंगरेप का आरोप

Thu, 03 Mar 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज में एक महिला ने मकान मालिक के भांजों और उसके दोस्तों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।  रिपोर्ट नहीं दर्ज होने पर महिला ने थाने में देर रात तक हंगामा किया। वहीं पुलिस ने इसी किराएदारी का विवाद बताया है।
विज्ञापन


नवाबगंज ख्योरा में एक महिला परिवार के साथ किराए पर रहती है। किराएदार महिला का आरोप है कि बुधवार सुबह मकान मालकिन का भांजा दोस्तों संग शराब पी रहा था। वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान नशे में धुत भांजा दोस्तों संग कमरे में घुस गया और गैंगरेप किया। जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता परिजनों संग थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर थाने में हंगामा किया। जानकारी पर एसपी पश्चिम सचिंद्र पटेल, सीओ स्वरूप नगर आतिश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसपी पश्चिम ने बताया कि दोनों के बीच किराएदारी का विवाद लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें