फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल के जश्न में पी रहे थे शराब, जब चढ़ा नशा ताे दाेस्त के पिता किया ये हाल

Mon, 01 Jan 2018 11:59 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
नये साल पर शराब पीकर जश्न मना रहे दाे दाेस्ताें के बीच क‌िसी बात काे लेकर झगड़ा हाे गया। झगड़ा इतना बढ़ गया क‌ि लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच शराब के नशे में चूर युवक ने बीचबचाव करवाने अाये दाेस्त के प‌िता काे डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।

 

चित्रकूट के मान‌िकपुर में साथ बैठकर शराब पी रहे बीडीसी सदस्य से झगड़े के दौरान युवक ने बीचबचाव करने आए बीडीसी सदस्य के पिता को लाठी से पीटकर मार डाला। युवक ने भी बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़ा था और अपनी हार के लिए बीडीसी सदस्य के पिता को जिम्मेदार मानकर उनसे रंजिश रखता था।

विज्ञापन

 

 

रविवार रात की यह घटना मारकुंडी थाना क्षेत्र के बंधाभीतर पुरवा गांव की है। गांव निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य उमेश कोल और प्रेमलाल 31 दिसंबर की शाम मारकुंडी गए, जहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद गांव लौटे और गांव के बाहर बैठकर फिर शराब पीने लगे। इस बीच उनमें मारपीट हो गई।
 

 

शोरगुल सुन उमेश के पिता मुकुंदी लाल (48) मौके पर पहुंचे। वह उमेश को पकड़ कर घर ले जाने लगे। आरोप है कि इस बीच प्रेमलाल ने पीछे से मुकुंदी लाल पर लाठी से वार कर दिया। सिर पर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई।

विज्ञापन

 

 

बीडीसी सदस्य उमेश के भाई मुकेश की सूचना पर थानाध्यक्ष जयनारायण सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपी की तलाश में कई जगह छापा मारा, पर वह पकड़ में नहीं आया। मृतक के भांजे बुद्धीलाल ने प्रेमलाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवारीजनों के मुताबिक उमेश एवं प्रेमलाल बीडीसी सदस्य का चुनाव लड़े थे। प्रेमलाल हार गया था। इसी से वह उमेश के पिता मुकुंदी लाल से रंजिश रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें