फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगैर नोटिस दिए दुकाने तोडने का आरोप, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर नोटिस दिए दुकानें तोड़ने का आरोप
विज्ञापन

देवबंद। बगैर नोटिस दिए दुकानों की छत तोड़ने के मामले का आरोप लगाते हुए एक किरायेदार ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दुकानदार शकील अहमद, सलीम अहमद व प्रदीप कोहली ने पुलिस को बताया कि उनकी तीन अलग-अलग दुकानें जीटी रोड किनारे स्थित हैं। जो ट्रैक्टर और बैटरी रिपेयरिंग की हैं, जिनमें वह पिछले 50 वर्षों से किराएदार चले आ रहे है। आरोप है कि दुकान स्वामी कई माह से उन्हें दुकानों पर जबरदस्ती कब्जा करने की धमकी देता आ रहा है। आरोप है कि रविवार की रात दुकान स्वामी ने उनकी दुकानों में जेसीबी लगाकर आधी दुकानों को तोड़ दिया, जिससे दुकानों में रखी मशीनें, ट्रैक्टर रिपेयरिंग का सामान, बैटरी और इनर्वटर आदि सामान को नुकसान पहुंचा है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी दुकान स्वामी के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चोरी में एक गिरफ्तार
देवबंद। ई-रिक्शा चोरी में गिरफ्तार किए गए गागलहेड़ी निवासी गुलबहार उर्फ गुल्लू को पुलिस ने सोमवार को सांपला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें