ताश खेलने से रोका तो दंपति को पीटा
चित्रकू ट। सदर कोतवाली क्षेत्र के आनंदपुर गांव की महिला ने बताया कि गांव के कुछ लोग उसके घर के पास बरामदे में प्रतिदिन आकर ताश खेलते हैं। बुधवार इन लोगों को मनाकर भगाया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसे पीट दिया। बचाने पहुंचे पति को भी पीटा।
आनंदपुर निवासी किच्ची बानो ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग जबरन उसके बरामदे में आकर ताश खेलते हैं। कई बार मना किया लेकिन वह नहीं माने। बुधवार को सभी को खदेड़ा गया तो आरोपियों ने उसे पकड़कर लाठी से मारा पीटा। इसी बीच उसका पति ताहिर आया तो आरोपी उसे भी पीटकर भाग गए। घायल महिला ने कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।