इटावा। ग्राम दुर्गापुरा में एक बदमाश की हरकतों की शिकायत ग्राम प्रधान महिला ने पुलिस से कहने से आक्रोशित बदमाश ने समर्थकों के साथ प्रधान परिवार पर लाठी, डंडे, सरिये से हमला बोल दिया। हमलावरों ने परिजनों को जमीन पर गिराकर बुरी तरह पीटा। इस हमले में महिला प्रधान व प्रधान पति सहित पांच लोगों को चोट लगी है। पुलिस ने घायलों को इलाज को भेजा हैं।
सिरहौल ग्राम प्रधान सरोज देवी पत्नी तारा चंद्र निवासी ग्राम दुर्गापुरा ने बुधवार रात करीब 10 बजे परिजनों के साथ गांव में चल रहे देवी जागरण में जा रहीं थीं। पुलिस ने कुछ हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। रास्ते में घात लगाए बैठे ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने प्रधान उनकी पुत्री शिवानी, पुत्र विकास, विशाल को सरिया, डंडों से जमकर पीटा।
प्रधान ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। प्रधान ने बताया कि हमलावरों ने विद्युत पोल पर लगी मर्करी लाइट की चोरी की थी। पुलिस ने उन लोगों के पास से लाइट को बरामद की थी। इसी बात पर वह लोग रंजिश मानने लगे। ब्यूरो