फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा बाजार में पुलिस अफसर बन घूम रहा लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा बाजार में पुलिस अफसर बन घूम रहा लुटेरा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेेत्र में एक लुटेरा बाइक पर अपने साथी संग पुलिस अफसर बनकर सराफा व्यापारियों को धमका रहा है। मामले की शिकायत सराफा व्यापारियों ने नगर पुलिस से की है। जिसके बाद नगर पुलिस ने आरोपी का सीसीटीवी फुटेज से फोटो निकालकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के सराफा बाजार के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने नगर कोतवाली पुलिस को बताया कि एक युवक खुद को पुलिस वाला बताता है और व्यापारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। मामले की जानकारी होने पर नगर कोतवाली पुलिस ने व्यापारियों के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए हैं। जिनमें आरोपी साफ दिख रहा है। नगर कोतवाल ध्रुव भूषण दुबे ने बताया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है। उसकी तलाश की जा रही है। सोशल मीडिया पर आरोपी की फोटो वायरल कर पुलिस ने लोगों से उसके बारे में कोई जानकारी दिेने की अपील भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें