फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर तेजाब फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक पर तेजाब फेंका
विज्ञापन

बांदानरैनी। विवाद के बाद दबंगों ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। इससे चेहरे सहित शरीर का तमाम हिस्सा झुलस गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के शाहपाटन गांव में पाताल देवी में शनिवार की रात लगभग आधा दर्जन लोग जिनमें कई महिलाएं भी थीं, गांव के चुनिया को पीट रहे थे। इसी बीच चुनिया को बचाने उसका भाई भोलेराम (35) पुत्र राम प्यारे पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगों ने उसके साथ भी मारपीट की और सर के ऊपर से तेजाब डाल दिया। वह बुरी तरह झुलसकर बेहोश हो गया। परिजनों की सूचना पर आई यूपी-100 पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया। यहां से रात में ही जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोलेराम मजदूर पेशा है। कोतवाली प्रभारी राकेश सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें