कमालगंज। होली मिलने बाइक से गए तीन युवकों में से दो युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले। एक युवक लापता हो गया। परिजन उसकी खोज करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। भाई ने थाने पहुंच कर भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
मोहल्ला जवाहर नगर निवासी बाबू राम का पुत्र आशु (19) शुक्रवार को होली के दिन शाम को दोस्त रोहित और विकास के साथ होली मिलने बाइक से रजीपुर गया था। तीनों दोस्त देर रात तक वापस लौट कर नहीं आए। तीनों के परिजन खोज में लग गए। रजीपुर रास्ते में रेलवे पटरी की रेलिंग से टकराई बाइक क्षतिग्रस्त और रोहित व
विकास घायल अवस्था में पड़े मिले। इनके परिजन अस्पताल लेकर गए। आशु वहां पर नहीं मिला। उसका भाई बासु ने रातभर खोज की, लेकिन आशु का सुराग नहीं मिला। शनिवार को बासु ने भाई आसू की थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। घायल अवस्था में मिले दोस्त भी आसू के संबंध में जानकारी नहीं दे पा रहे है।
होली पर दोस्तों संग गया युवक लापता
भाई ने थाने पहुंच कर दर्ज कराई गुमशुदगी