फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवतियों समेत पांच ने जहर खाया, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोरी और तीन युवतियों समेत पांच ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज्यादातर घटनाओं की वजह परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के चौरिहन पुरवा में मंजू (21) पत्नी नंदकिशोर ने सोमवार को सुबह ससुराल में जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दूसरी घटना में गिरवां थाना क्षेत्र के स्योहद गांव में जय सिंह यादव की पुत्री रोशनी (16) ने सोमवार को सुबह जहर खा लिया। परिजन घटना की स्पष्ट वजह नहीं बता सके।

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनौसा गांव में महबूब अली की पत्नी सुफीम खातून (30) ने सोमवार को जहर खा लिया। परिजनों ने घटना की वजह घरेलू कलह बताई। इसी तरह कोतवाली नगर के बांधा पुरवा में पति लल्लू से विवाद के बाद रामदुलारी (35) ने जहर खा लिया।
विज्ञापन


पति ने बताया कि घर में मछली बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। एक अन्य घटना में मध्य प्रदेश के गौरिहार (छतरपुर) थाना क्षेत्र में खड्डी गांव का रामबाबू (26) पुत्र बुद्धू ने जहरीली चीज खा ली। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए। घटना की वजह तनाव बताया गया।
विज्ञापन


तीन युवतियों समेत पांच ने खाया जहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें