फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 लाख की सुपाड़ी, कत्था होजरी का सामान पकड़ा

Sat, 13 Feb 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग के सचल दलों की अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार को 64 लाख रुपये कर चोरी का सुपाड़ी, कत्था, होजरी और सरिया एंगल पकड़ा। मौके पर सात लाख 93 हजार रुपये टैक्स भी वसूला।
विज्ञापन


उधर, माल सीज करके जांच-पड़ताल की जा रही है। बारा जोड़ टोल नाके पर सचल दल इकाई आठ के संदीप वर्मा ने आगरा से कानपुर आ रही कर चोरी का सुपाड़ी और कत्था पकड़ा। माल की कीमत 45 लाख बताई गई।

जांच में कागज नहीं पाए गए। सात लाख रुपये टैक्स के वसूले गए। इसी तरह बारा जोड़ पर बहती में फर्जीवाड़ा करके लाए जा रहे होजरी उत्पादों को भी पकड़ा गया। माल का मूल्यांकन 12 लाख हुआ। माल किसका है और कहां जा रहा था, इसकी जांच-पड़ताल की जा  रही है।
विज्ञापन


इसी तरह सचल दल इकाई एक ने 7 लाख रुपये का सरिया-एंगल पकड़ा। यह बनारस से शहर आ रहा था। ज्वाइंट कमिश्नर याहिया अंसारी ने बताया कि सचल दलों ने कार्रवाई करते हुए कर चोरी का माल पकड़ा है। कुल 7 लाख 93 हजार मौके पर जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें