फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीमगर्ल निकली ड्रीमबॉय, ग्राम प्रधान से फोन पर महीनों की बातचीत, ठगे 62 हजार

Thu, 06 Feb 2020 03:48 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर के बिधनू क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने रसीली बातों के चक्कर में 62 हजार रुपये गवां दिए। लड़की की आवाज में फोन पर एक युवक उससे महीनों बातचीत करके ठगता रहा।
विज्ञापन


बुधवार को लड़की से मिलने का दबाव बनाने पर भंडाफोड़ हुआ तो युवक की पिटाई करकेप्रधान ने पुलिस बुलाया। पुलिस के हस्तक्षेप पर समझौता हो गया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि प्रधान को अक्सर लड़कियों का नंबर तलाशते देख उसने ठगने की योजना बनाई। कुछ महीने पहले उसे एक नंबर देकर बताया कि इसपर लड़की चटकारेदार बातें करती है।

प्रधान के कॉल करने पर वह खुद लड़की की आवाज में उससे बातें करने लगा। रात में बात करने पर रुपयों की डिमांड करता और सुबह खुद लड़की का एजेंट बनकर रुपये लेने पहुंच जाता। प्रधान ने बताया कि युवक उनसे 62 हजार रुपये ठग चुका है। बुधवार को वह फिर रुपये लेने आया तो लड़की को बुलाने का दबाव बनाया। इसपर युवक ने हकीकत बताई तो उसकी जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें