फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी किस्त के 2.84 करोड़ जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कन्वर्जन कास्ट की दूसरी किस्त 2 करोड़ 84 लाख 53 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है।
विज्ञापन


इससे मिडे मील में आ रहीं भोजन सामग्री व ईंधन की अड़चनें दूर हो जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि कन्वर्जन कास्ट का कुल दो करोड़ 84 लाख 53 हजार रुपये बकाया चल रहा था।

इसमें प्राथमिक स्तर का 1,51,86,000 व उच्च प्राथमिक स्तर का 1,32,67,000 रुपये शामिल था। बीएसए ने जानकारी दी कि डीएम ने धनराशि जारी करने की स्वीकृति दी है। जिले विद्यालयों के खातों में भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं पिछले 15 नवंबर के शासनादेश अनुसार कन्वर्जन कास्ट की दर प्राथमिक स्तर पर 4.35 रुपये प्रति छात्र और उच्च प्राथमिक स्तर पर 6.51 रुपये निर्धारित की गई है।

फल वितरण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 26 लाख 87 हजार भी मध्याह्न भोजन निधि खातों में हस्तांतरित किए जाने की स्वीकृति मिली है। बताया कि इस धनराशि को चार रुपया प्रति छात्र प्रतिदिन खर्च किया जाना है।
विज्ञापन


कहा कि सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर मिड डे मील से संबंधित धनराशि का व्यय एवं अभिलेखों का रखरखाव शासनादेश के अनुसार करें।

विद्यालय में अध्यनरत छात्र/छात्राओं को मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराएं और मध्याह्न भोजन पंजिका में सम्यक प्रविष्टियां करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें