फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरियों को दी गई पास्को एक्ट की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। स्थानीय ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बाँसबारी पर रविवार को किशोरियों को पास्को एक्ट 2012 की जानकारी दी गई। लोक चेतना समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को अपने आसपास होने वाली गतिविधियों से सतर्क रहने पर जोर दिया गया। बताया गया कि कोई आपको परेशान करता है या किसी बच्चे के साथ कुछ गलत होता है तो आप परिवार वालों को बताने के साथ ही कानून का सहारा लें। जागरूकता कार्यक्रम में किशोरियों के मन में उठने वाले सवालों का जवाब भी दिया गया। इसके अलावां 1098 हेल्पलाइन के बारे में भी बताया गया। किशोरियों की आत्मरक्षा के लिए विद्यालय में नि:शुल्क कराटे प्रशिक्षण के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में लोक चेतना समिति के संयोजक अनिल कुमार, दीपमाला सिंह,प्रधानाध्यापक विरेंद्र प्रताप यादव उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें