फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से नाखुश युवती ने खाया जहर, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अपनी उम्र से दोगुने व्यक्ति के साथ शादी से नाखुश युवती ने मायके में जहर खा लिया। ससुराल ले जाने के लिए पति कई दिन से दबाव बना रहा था। सीएचसी से रेफर किए जाने पर यहां जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


बबेरू कस्बे के गांधी नगर निवासी रामनिहोर की पुत्री नेहा की शादी पड़ोसी गांव मंझिला में इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी। विदाई के बाद कुछ दिन ससुराल में रहकर वह मायके आ गई। तब से मायके में ही थी। गुरुवार को सुबह घर में नेहा ने जहर खा लिया उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया है।

नेहा की मां शकुंतला ने बताया कि नेहा अपने पति और ससुराल से खुश नहीं थी। पति की यह दूसरी शादी थी। यह बात बाद में पता चली। उम्र भी अधिक बताई गई है। नेहा ससुराल नहीं जाना चाहती थी। दूसरी तरफ पति कई दिनों से मायके आकर लगातार ससुराल लिवा जाने के लिए दबाव डाल रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया।
विज्ञापन


जहर की अन्य घटनाओं में गिरवां थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में मनीषा (23) पत्नी ज्ञानी ने गुरुवार को दोपहर जहर खा लिया। परिजनों ने घटना की वजह घरेलू कलह बताई है। कोतवाली नगर के कलेक्टर पुरवा में सरिता (20) पुत्री रामसनेही ने गुरुवार को दोपहर किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें