फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! बहन की बेटी व दामाद ने वृद्धा के 30 लाख डकारे, बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर खाते में ट्रांसफर कराई रकम

Sat, 27 Feb 2021 03:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में सीसामऊ थाना क्षेत्र के द्वारिकापुरी निवासी वृद्धा से ठगी हो गई। बहन की बेटी और दामाद ने पीएनबी के तत्कालीन मैनेजर से मिलीभगत कर उनके खाते से 30 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराकर डकार गए। पीड़िता ने चार लोगों के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़िता कृष्णादेवी के मुताबिक पीएनबी की गांधीनगर शाखा में उनका खाता है। इकलौती बेटी मानसिक रूप से बीमार है। केस्को कर्मी पति चंद्रपाल का नौ साल पहले निधन हो गया था। अनपढ़ होने की वजह से वह हर माह खाते से पेंशन निकालने बहन कमला की बेटी सरोज उर्फ संजू, दामाद राजेश के साथ बैंक जाती थीं।

आरोप है कि दोनों एनइएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) फार्म पर अंगूठा लगवाकर अलग-अलग तारीखों में बैंक मैनेजर के पास ले गए। बैंक मैनेजर ने अकाउंट से संबंधित सारे कागजात और पासबुक अपने पास रख लिए। इसके बाद से पेंशन मिलना बंद हो गई।
विज्ञापन


बैंक के कई बार चक्कर लगाने पर पता चला कि बेटी-दामाद व पड़ोसन देवरिया में तैनात शिक्षिका हेमलता ने तत्कालीन बैंक मैनेजर से मिलीभगत कर बीते साल 7 जुलाई से 3 अक्तूबर के बीच पति के फंड की रकम 21 लाख, 54 हजार, 226 रुपये और पेंशन के आठ लाख 46 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने डीआईजी के आदेश पर तत्कालीन बैंक मैनेजर, बेटी, दामाद और शिक्षिका के खिलाफ सीसामऊ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें