फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों से लाखों का माल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थानाक्षेत्र में चोरों ने रविवार रात तीन घरों को निशाना बनाया। नकदी, जेवर समेत लाखों के माल समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है। संभावना जताई जा रही है कि स्मैक के लती युवकों के चोरी का अंजाम दिया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के पहुर गांव निवासी राजू सिंह अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। परिवार के लोग सोमवार सुबह नीचे आए तो कमरे में खिड़की के नीचे दीवार में तीन फिट की सेंध लगी थी। सारा सामान फैला था। कमरे से बक्से, अटैची गायब थे। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों ने बक्से, अटैची व कुछ सामान एक खेत में पड़ा होने की खबर दी।

परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और सामान की पहचान की। राजू सिंह ने बताया कि बक्से में 25 हजार रुपये, सोने के दो जोड़ी झाला, चार अंगूठी, दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी पायल, बच्चों के दो गोल्लक चोरी गए हैं। करीब डेढ़ लाख का माल गया है। उधर, थाने के चौडगरा उपकेंद्र के पास रहने वाले जितेंद्र पांडेय के घर में चोरी हुई।
विज्ञापन


चोर छत के रास्ते सीढ़ियों से आंगन में दाखिल हुए। नकली चाबी का इस्तेमाल कर कमरे का दरवाजा खोला। जितेंद्र ने बताया कि कमरे से चांदी के भगवान, कंप्यूटर मॉनीटर, छह हजार रुपये ले गए हैं। घर की छत पर चाबियां मिली। घर के पीछे खेत में स्मैक की खाली पुड़िया व कोल्डड्रिंक की खाली बोतल बरामद हुई है।

यह सब चोरों का होने का कयास हैं। चौडगरा में ही तीसरी घटना रिंकू सिंह परिहार के घर हुई। यहां बाउंड्री फांदकर रिंकू के घर में चोर दाखिल हुए। कमरे का ताला तोड़कर मोबाइल और आठ सौ रुपये ले गए। चौकी इंचार्ज मोहम्मद परवेज ने बताया कि दो घटनाओं की तहरीर मिली है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


-चोरों ने कही सेंध लगाई तो कही ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें