फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पच रहा सुबह नौ बजे दफ्तर पहुंचने का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कन्नौज। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश जिलाध्यक्ष डा. अशोक कुमार सविता ने गुरुवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट के एक प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार के फरमान में सुबह नौ बजे जन शिकायत सुनने के लिए जिले के आला-अधिकारियों को निर्देशित किया गया है, सभी कर्मचारियों को सुबह नौ बजे बुलाया जा रहा है। जबकि यह पूर्णतया गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि शासन के आदेश में अभी भी कर्मचारियों के आने का समय 10 बजे ही है। कहा कि यदि कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं हुआ तो वह सभी आंदोलन करने को विवश हाेंगे। इस मौके पर डा. जितेंद्र कटियार, मानसिंह प्रजापति, दिनेश वाजपेई, विजय कुमार, रवींद्र कुमार पोरवाल, सुनील आनंद, विनोद यादव आदि रहे।

- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें